पटना, फरवरी 23 -- राज्य के 18 नगर निगमों को 15वें वित्त आयोग की अनुशंसा पर अनुदान के रूप में 293 करोड़ दिए गए हैं। यह राशि ठोस अपशिष्ट प्रबंधन, पेयजल, वर्षा जल संचयन के उपायों पर खर्च होगी। नगर विकास विभाग ने इन नगर निगमों को राशि आवंटित कर दिए हैं। इसमें पटना को छोड़ राज्य के बाकी नगर निगम शामिल हैं। सबसे अधिक 27.27 करोड़ गया नगर निगम को मिले हैं। इसके साथ ही भागलपुर को 22.89 करोड़, मुजफ्फरपुर को 20.37 करोड़ और बिहारशरीफ को 19.58 करोड़ दिये गये हैं। अन्य नगर निगमों में दरभंगा को 16.88 करोड़, पूर्णिया को 17.39 करोड़, सासाराम को 17.37 करोड़, समस्तीपुर को 16.72 करोड़, आरा को 15.15 करोड़ आवंटित किए गए हैं। इसके अलावा बेगूसराय को 14.95 करोड़, बेतिया को 14 करोड़, कटिहार को 13.90 करोड़, मोतिहारी को 13.72 करोड़, सीतामढ़ी को 15.35 करोड़, सहरसा को...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.