रांची, मई 29 -- रांची। हिन्दुस्तान ब्यूरो झारखंड में सरकार की सोच हर प्रखंड-हर पंचायत में मत्स्य पालन के लिए मॉडल तालाब का निर्माण करना है। इतना ही नहीं राज्यभर के सभी डैम में केज कल्चर पद्धति के जरिए मत्स्य पालन किया जाएगा। विभाग का उद्देश्य नीली क्रांति के दौर में आंध्र प्रदेश से आगे निकलना है। इसके लिए अगले 5 साल में एक हेक्टेयर में 10 मीट्रिक टन मछली उत्पादन का लक्ष्य निर्धारित किया गया है। वर्तमान में एक हेक्टेयर में 3 मीट्रिक टन ही मछली का उत्पादन हो रहा है। रांची के खेलगांव स्थित टाना भगत इंडोर स्टेडियम में राज्य का पहला झारखंड मत्स्य महोत्सव का उद्घाटन करते हुए कृषि, पशुपालन एवं सहकारिता मंत्री शिल्पी नेहा तिर्की ने ये बात कही। झारखंड मत्स्य महोत्सव में मंत्री शिल्पी नेहा तिर्की ने कहा कि राज्य के इतिहास में पहली बार इस तरह का आयो...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.