पटना, मई 3 -- राज्य के सहकारी बैंकों में भी गोल्ड लोन मिलेगा। सहकारिता मंत्री डॉ. प्रेम कुमार सोमवार को सहकारी बैंकों में गोल्ड लोन ज्वेलरी योजना और पेमेंट गेटवे का शुभारंभ करेंगे। गोल्ड ज्वेलरी लोन योजना के अंतर्गत सहकारी बैंक अपने ग्राहकों को उनके स्वर्ण आभूषणों के मूल्यांकन के आधार पर Rs.20 हजार से Rs.पांच लाख तक का लोन देंगे। लोन पर ब्याज दर 9.5 फीसदी से 10 फीसदी होगी। अवधि एक माह से अधिकतम 12 माह होगी। समय पर लोन चुकाने पर अवधि विस्तारित की जाएगी। सहकारिता मंत्री ने बताया कि लोन की राशि आभूषण के मूल्यांकन के आधार पर तय की जाएगी। साथ ही गिरवी रखे आभूषणों के लिए समुचित बीमा व्यवस्था की गई है। समय पर ऋण चुकता करने पर ऋण अवधी विस्तारित की जा सकेगी। इच्छुक ग्राहक अपने नजदीकी बिहार राज्य सहकारी बैंक की शाखा से संपर्क स्थापित कर इस योजना का...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.