रांची, मार्च 20 -- रांची, संवाददाता। झारखंड हाईकोर्ट के चीफ जस्टिस एमएस रामचंद्र राव और जस्टिस दीपक रोशन की खंडपीठ में गुरुवार को जल स्रोतों पर अतिक्रमण हटाने की मांग को लेकर दाखिल जनहित याचिका पर सुनवाई हुई। सुनवाई के दौरान सरकार की ओर से कहा गया कि राज्य के सभी जिलों में जलस्रोतों पर अतिक्रमण की स्थिति की जानकारी मांगी गई है। उसकी रिपोर्ट अगली सुनवाई के दौरान कोर्ट को उपलब्ध करा दी जाएगी। इस दौरान एक हस्तक्षेप याचिका दाखिल कर कांके के एक तालाब की स्थिति सुधारने का मुद्दा उठाया गया। अदालत ने इसपर सरकार से जवाब मांगा है। मामले में अगली सुनवाई मई माह में होगी। अदालत रांची और उसके आसपास के जलस्रोतों पर अतिक्रमण को लेकर हाईकोर्ट सुनवाई कर रहा है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.