लोहरदगा, मई 24 -- लोहरदगा, संवाददाता। लोहरदगा में 27 मई से राज्य के सभी जिलों के 400 से अधिक युवा विश्व हिन्दू परिषद-बजरंग दल के 11 दिवसीय शिविर में अनुशासन, शारीरिक और बौद्धिक प्रशिक्षण प्राप्त करेंगे। शीला अग्रवाल सरस्वती विद्या मंदिर में यह प्रशिक्षण सत्र चलेगा। राष्ट्रीय स्तर के प्रशिक्षकों के द्वारा प्रशिक्षण दिया जाएगा। प्रान्त अध्यक्ष चंद्रकांत रायपत, प्रान्त संगठन मंत्री देवी सिंह, बजरंग दल प्रान्त संयोजक रंगनाथ महतो, ज़िला अध्यक्ष रितेश कुमार, ज़िला मंत्री रंजीत कुमार, नगर अध्यक्ष महेंद्र महतो की मौजूदगी में शनिवार को लोहरदगा में हुई बैठक में यह निर्णय लिया गया। विहिप जिला अध्यक्ष रितेश कुमार ने कहा कि युवाओं को सेना के जवानों की तरह प्रशिक्षित किया जाएगा। रस्सा आरोहण, बंकर प्रशिक्षण, निशानेबाज़ी, दंड प्रहार, योग, ब्रिज चढ़ाई के साथ ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.