पटना, अगस्त 8 -- राज्य के उत्तर भाग के जिलों में गरज-तड़क के साथ शनिवार को बारिश के आसार हैं। वहीं नौ जिलों में भारी बारिश की चेतावनी है। मौसम विभाग ने सीतामढ़ी, शिवहर, भागलपुर, मधुबनी, सुपौल, अररिया, पूर्णिया, किशनगंज और कटिहार जिलों के एक या दो स्थानों पर भारी वर्षा को लेकर येलो अलर्ट जारी किया है। उत्तर बिहार और दक्षिण-पूर्व भाग के जिलों के कुछ स्थानों पर बिजली और ठनका गिरने के साथ 30 से 40 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवा चलने की संभावना है। वहीं, शुक्रवार को राज्य के 20 जिलों में हल्के से मध्यम स्तर की बारिश हुई। इस दौरान भागलपुर और सुपौल में बूंदाबांदी हुई। सबसे अधिक बारिश 54 मिलीमीटर अररिया में हुई। प्रदेश के ज्यादातर शहरों के अधिकतम और न्यूनतम तापमान में गिरावट आई। राज्य का सबसे अधिक तापमान 34.5 डिग्री बेगूसराय और सबसे कम तापम...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.