रांची, जून 22 -- रांची। हिन्दुस्तान ब्यूरो आजसू पार्टी के केंद्रीय अध्यक्ष सुदेश महतो ने कहा कि झामुमो ने झारखंड आंदोलन की सौदेबाजी की, जबकि आजसू ने 1986 से 2000 तक सांसद-विधायक बनाए बिना संघर्ष किया। उसी संघर्ष का परिणाम है कि तत्कालीन प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी ने अलग राज्य का निर्माण किया। अब राज्य के नव निर्माण का संकल्प लें। सुदेश महतो रविवार को खेलगांव स्थित हरिवंश टाना भगत इनडोर स्टेडियम में आजसू के स्थापना दिवस को संबोधित कर रहे थे। स्थापना दिवस का आयोजन बलिदान दिवस के रूप में किया गया। सुदेश महतो ने कहा कि यह दिन झारखंड आंदोलन के उन अमर शहीदों को समर्पित है, जिन्होंने राज्य की अस्मिता, अधिकारों और अस्तित्व की रक्षा के लिए अपने प्राणों का बलिदान दिया। बलिदान दिवस केवल अतीत को याद करने का दिन नहीं है, बल्कि यह आत्ममंथन और भविष...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.