रांची, जून 26 -- रांची, वरीय संवाददाता। आजसू पार्टी के केंद्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व उपमुख्यमंत्री सुदेश महतो ने गुरुवार को छात्र एवं युवा इकाइयों के प्रदेश पदाधिकारियों की संयुक्त बैठक में संगठन को मजबूत करने पर बल दिया। उन्होंने कहा कि आजसू का इतिहास झारखंड आंदोलन से जुड़ा है। आजसू ने राज्य निर्माण में अहम भूमिका निभाई। अब झारखंड के नवनिर्माण के लिए छात्र युवा शक्ति को संगठित होकर संघर्ष करना होगा। उन्होंने बलिदान दिवस समारोह की सफलता के लिए भी बधाई दी। उन्होंने आजसू के केंद्रीय कार्यालय में आयोजित बैठक में आह्वान किया कि वे संगठन की विचारधारा तथा सिद्धांतों को समझें और कॉलेज एवं ग्राम स्तर तक संगठन का विस्तार करें। बैठक को मुख्य प्रवक्ता डॉ देवशरण भगत एवं झारखंड आंदोलनकारी प्रवीण प्रभाकर ने भी संबोधित किया। संगठन की नीतियां जन-जन तक पहुंच...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.