रांची, मई 5 -- रांची, हिन्दुस्तान ब्यूरो। राज्य के छह जिलों में इंटीग्रेटेड थानों के निर्माण पर 150 करोड़ की राशि खर्च होगी। राज्य सरकार के गृह विभाग ने इसके लिए राशि स्वीकृत कर दी है। जल्द ही झारखंड पुलिस भवन निगम के द्वारा निर्माण कार्य को लेकर टेंडर प्रक्रिया शुरू कर दी जाएगी। राज्य के हजारीबाग, जमशेदपुर, धनबाद, देवघर, दुमका और पलामू में संयुक्त पुलिस स्टेशन (इंटीग्रेटेड थाने) खोले जाएंगे। जानकारी के मुताबिक, प्रत्येक इंटीग्रेटेड थाने में एक साथ महिला थाना, साइबर थाना, एसटी-एससी थाना और एएचटीयू थाने होंगे, यानी एक ही बिल्डिंग के अलग अलग तलों पर ये सभी विशेष थाने होंगे, ताकि आमलोगों को परेशानी ना हो। महिलाओं के लिए इंटीग्रेटेड थानों में बैरक की भी व्यवस्था होगी। साथ ही ये थाने अत्याधुनिक सुविधाओं से पूरी तरह लैश होंगे।
हिंदी हिन्दुस्ता...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.