रांची, मार्च 19 -- रांची, हिन्दुस्तान ब्यूरो। राज्यपाल संतोष कुमार गंगवार ने बुधवार को नई दिल्ली में केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह से मुलाकात कर राज्य की विकास योजनाओं और वर्तमान विधि-व्यवस्था पर विस्तृत चर्चा की। राज्यपाल ने इस अवसर पर राजभवन, रांची द्वारा प्रकाशित 'राज भवन पत्रिका' की प्रति केंद्रीय गृह मंत्री को भेंट की। यह पत्रिका 31 जुलाई 2024 से 31 जनवरी 2025 की अवधि में राजभवन, झारखंड की विभिन्न गतिविधियों, महत्वपूर्ण आयोजनों और पहलों का संकलन है। इसके प्रधान संपादक राज्यपाल के अपर मुख्य सचिव डॉ. नितिन कुलकर्णी हैं। 'राजभवन पत्रिका' के इस अंक में राज्यपाल द्वारा नागरिकों से संवाद, केंद्र एवं राज्य सरकार की योजनाओं के प्रति जागरुकता बढ़ाने और जनकल्याण को साकार करने से संबंधित गतिविधियों को विशेष रूप से शामिल किया गया है।...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.