देहरादून, मार्च 8 -- विश्व हिंदू परिषद-बजरंग दल ने उत्तराखंड में लैंड जिहाद, अवैध मदरसों और मस्जिदों के मुद्दे पर जिलाधिकारी कार्यालय में प्रदर्शन किया और डीएम को ज्ञापन प्रेषित किया। बजरंग दल के मिलन प्रमुख विकास वर्मा के नेतृत्व में हुए प्रदर्शन में बजरंग दल कार्यकर्तााओं ने कहा कि देवभूमि में सुनियोजित तरीके से सार्वजनिक, सरकारी एवं संवेदनशील स्थानों पर अवैध मजारें बनाने और उन्हें वक्फ बोर्ड में पंजीकृत करने का सुनियोजित षडयंत्र हो रहा है। धार्मिक मठ, मंदिरों की भूमि में हजारों की संख्या में मजार, मस्जिदें संचालित हो रहे हैं। देवभूमि की बदलती डेमोग्राफी को बड़ी चुनौती के रुप में देखा जाना चाहिए। जिम कार्बेट, राजाजी नेशनल पार्क जैसे संरक्षित क्षेत्र भी नहीं बचे हैं। दून, कोटद्वार, कालसी आदि आर्मी क्षेत्र में भी अवैध निर्माण किए गए हैं। ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.