आजमगढ़, फरवरी 20 -- तहबरपुर, संवाददाता। राज्य स्वास्थ्य टीम जिले में तीन दिन तक स्वास्थ्य केंद्रों का निरीक्षण करेगी। इसे लेकर स्वास्थ्य कर्मचारियों ने तैयारी शुरू कर दी है। अस्पतालों को चमकाने का प्रयास किया जा रहा है। राज्य स्वास्थ्य टीम 21 से 23 फरवरी तक तीन दिन जिले में रुककर सामुदायिक और प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों के साथ आयुष्मान आरोग्य मंदिरों का निरीक्षण करेगी। प्रत्येक ब्लाक के लिए अलग-अलग टीमें होंगी। प्रदेश से गठित टीमों की मॉनीटरिंग प्रमुख सचिव करेंगे। मानक के अनुरूप स्वास्थ्य केंद्र न पाए जाने पर खुद प्रमुख सचिव कार्रवाई करेंगे। स्वास्थ्य टीम पचास बिंदुओं पर जांच करेंगी। निरीक्षण को लेकर स्वास्थ्यकर्मी अलर्ट हो गए हैं। कहीं कोई कमी न रह जाए, इसका ख्याल रखा जा रहा है। अभिलेख दुरुस्त किए जा रहे हैं। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र त...