बगहा, जनवरी 3 -- बेतिया, कार्यालय संवाददाता। पश्चिम चंपारण में दो दिन की राहत के बाद एक बार फिर शनिवार को कोल्ड डे की स्थिति का सामना लोगों को करना पड़ा। एक ही दिन में अधिकतम पारा सात डिग्री लुढ़क कर 14.2 पर आ गया। सुबह में घना कोहरा व बादल छाये रहे। धूप नहीं निकलने व तेज पछिया हवा से कनकनी बढ़ गई। हालांकि न्यूनतम तापमान में में 1.2 डिग्री की बढ़ोत्तरी दर्ज की गई। भारतीय मौसम विज्ञान केंद्र, पटना की ओर से जारी रिपोर्ट के अनुसार शनिवार का दिन पश्चिम चंपारण राज्य का दूसरा सबसे ठंड जिला रहा। पहले स्थान पर मधुबनी का दिन का तापमान 13.4 डिग्री रहा। मोसम विभाग की रिपोर्ट के अनुसार अगले 24 घंटे में अधिकतम तापमान में एक से तीन डिग्री की गिरावट दर्ज की जा सकती है। उसके बाद 48 घंटे तक यह स्थिति बनी रह सकती है। अधिकतम तापमान में गिरावट से कोल्ड डे की...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.