बगहा, मार्च 26 -- लौरिया, एक संवाददाता। प्रखंड के मठिया गांव का निशांत राज इंटरमीडिएट में कॉमर्स विषय में थर्ड टॉपर बना है। लड़कों में उसका पहला स्थान है, जबिक ओवरऑल वह तीसरे स्थान पर है। उससे आगे दो लड़कियां फर्स्ट व सेकेंड स्थान पर हैं। निशांत गांव के ही उत्क्रमित उच्चतर माध्यमिक विद्यालय मठिया से प्रारंभिक पढ़ाई की है। वह इसी विद्यालय से मैट्रिक में जिला का थर्ड टॉपर और प्रखंड का टॉपर बना था। तब उसे तत्कालीन डीआईजी जयंतकांत और महापौर गरिमा सिकारिया ने सम्मानित किया था। निशांत इंटरमीडिएट कॉमर्स परीक्षा में पांच सौ में 471 अंक हासिल किया है। उसे 94.2 प्रतिशत अंक मिले हैं। निशांत के पिता बृजेश्वर प्रसाद गांव में ही कोचिंग चलाकर परिवार का भरण-पोषण करते हैं। निशांत दो भाई और एक बहन है। बहन समीक्षा भी मैट्रिक में प्रखंड टॉपर रही है। वह नीट की त...