मधुबनी, फरवरी 8 -- जयनगर। राज्य के पर्यटन व कला संस्कृति मंत्री अरुण शंकर प्रसाद ने कहा है राज्य में उद्योग को बढ़ावा देना सरकार की प्राथमिकता सूची में है। औद्योगिक विकास से रोजगार बढ़ेगा। पलायन रुकेगा। जयनगर में पत्रकार सम्मेलन में कहा कि समावेशी व लोकहित कारी बजट महिला,युवा व बेरोजगारों को ध्यान में रखकर बनाया गया है। जयनगर में बताया कि बिहार देश में तेजी से विकास करने वाला राज्य बन गया है। केंद्रीय बजट में भी विकसित भारत के लक्ष्य को ले कई प्रावधान हैं।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...