बिहारशरीफ, जून 12 -- पुलिस प्रशिक्षण केन्द्र में होगा दीक्षांत समारोह राजगीर, निज संवाददाता। पुलिस प्रशिक्षण केन्द्र में 67वीं बैच के 26 प्रशिक्षु उप पुलिस अधीक्षकों (डीएसपी) का प्रशिक्षण सफलतापूर्वक पूरा हो गया। अब ये नवप्रशिक्षित डीएसपी शुक्रवार को विधिवत रूप से राज्य को समर्पित किए जाएंगे। दीक्षांत समारोह का भी आयोजन किया जाएगा। इसके साथ ही बिहार पुलिस को नई ऊर्जा और नेतृत्व क्षमता से युक्त 26 अधिकारी मिल जाएंगे। इनमें 7 महिला डीएसपी और 19 पुरुष डीएसपी शामिल है। सुबह 6.30 बजे परेड मैदान में दीक्षांत समारोह का आयोजन होगा। बिहार विशेष सशस्त्र पुलिस के महानिदेशक एके आम्बेडकर परेड की सलामी लेंगे। साथ ही मार्च पास्ट का अवलोकन भी करेंगे। दीक्षांत परेड में 26 पुलिस उपाधीक्षक व एक जिला समादेष्टा शामिल होंगे। इनमें एक महिला डीएसपी झारखण्ड पुलिस...