देहरादून, अक्टूबर 6 -- उत्तराखंड राज्य कर मिनिस्ट्रीयल स्टाफ एसोसिएशन ने 11 मांगों को लेकर राज्यव्यापी आंदोलन शुरू कर दिया है। राज्य कर आयुक्त कार्यालय के साथ ही लक्ष्मी रोड राज्य कर भवन के बाहर कर्मचारियों ने सुबह प्रदर्शन भी किया। साथ ही राज्यभर में कर्मचारियों ने बांह पर काली पट्टी बांधकर काम किया। एसोसिएशन के प्रदेश अध्यक्ष जगमोहन सिंह नेगी और प्रदेश महामंत्री इंद्रजीत सिंह ने बताया कि उनकी मुख्य मांगें लंबे समय से लंबित हैं, जिन पर 6 जनवरी 2024 को हुई बैठक में भी सहमति बनी थी, लेकिन अब तक कोई समाधान नहीं हुआ है। राज्य कर आयुक्त कार्यालय के बाहर सुबह मिनिस्ट्रियल कर्मचारियों ने प्रदर्शन भी किया। सभी कर्मचारियों ने बांह पर काली पट्टी बांधी हुई थीं। प्रदर्शन में शाखा अध्यक्ष जसवंत सिंह खोलिया, मंत्री पिंकेश रावत, संरक्षक विरेंद्र तोमर, ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.