मैनपुरी, मई 18 -- राज्य कर्मचारी संयुक्त परिषद के संस्थापक बीएन सिंह की 26वीं पुण्यतिथि पर उनको याद किया गया। कार्यक्रम का आयोजन रविवार को ट्रांजिस्ट हॉस्टल में किया गया। कार्यक्रम में बीएन सिंह के चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित कर उन्हें श्रद्धांजलि दी गई। वक्ताओं ने उनके कार्यों को याद कर उनके बताए रास्ते पर चलने का संकल्प लिया। कार्यक्रम में परिषद के मंडलीय अध्यक्ष विकास चौहान ने कहा कि बीएन सिंह हम सभी के प्रेरणा स्रोत हैं। उनकी सांगठनिक कला को हमें सीखना होगा। परिषद के जिलाध्यक्ष मानवेंद्र सिंह ने कहा कि बीएन सिंह ने जीवन भर संगठन को मजबूत करने के लिए कार्य किया। उन्होंने राज्य कर्मचारियों को केंद्र सरकार की बराबरी का हक दिलाने में अहम भूमिका निभाई। कलक्ट्रेट कर्मचारी संघ के जिलाध्यक्ष वीरेश पाठक ने कहा कि कर्मचारियों के शोषण व अधिकारों ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.