नैनीताल, जनवरी 12 -- नैनीताल, संवाददाता। राज्य कर्मचारी संयुक्त परिषद नैनीताल की ओर से प्रांतीय नेतृत्व के आह्वान पर 15 जनवरी से प्रस्तावित प्रदेशव्यापी आंदोलन को लेकर व्यापक रणनीति एवं समीक्षा को लेकर एक ऑनलाइन बैठक हुई। जिसमें निर्णय लिया गया कि आंदोलन सफल बनाने को परिषद के सभी घटक संगठन सक्रिय भागीदारी सुनिश्चित करेंगे। जानकारी देते हुए परिषद के जिलाध्यक्ष असलम अली ने कहा कि कर्मचारियों की पुरानी एसीपी व्यवस्था, गोल्डन कार्ड में व्याप्त विसंगतियां तथा वेतन विसंगति से जुड़े मामलों पर राज्य सरकार द्वारा अब तक कोई ठोस निर्णय नहीं लिया है। इससे कर्मचारियों में आक्रोश व्याप्त है। प्रांतीय नेतृत्व की ओर से 15 जनवरी से प्रदेशव्यापी आंदोलन की घोषणा की है, जिसमें जिला नैनीताल के कर्मचारी संगठन पूर्ण रूप से तैयार हैं। प्रांतीय वरिष्ठ उपाध्यक्ष ग...