रुद्रपुर, जनवरी 24 -- सितारगंज, संवाददाता। राज्य कर्मचारी संयुक्त परिषद की जनपद इकाई की ओर से शनिवार को ब्लॉक कार्यालय परिसर में बैठक आयोजित की गई। इसमें कर्मचारियों की 18 सूत्रीय मांगों पर विस्तार से चर्चा की गई। साथ ही सरकार से लंबित मांगों पर शीघ्र शासनादेश (जीओ) जारी करने की मांग की गई। कर्मचारियों ने मांगों को लेकर जनजागरण अभियान भी चलाया। बैठक में जिलाध्यक्ष पवन कुमार शर्मा ने कहा कि परिषद द्वारा 18 सूत्रीय मांगों को लेकर लगातार सरकार को ज्ञापन सौंपे जा रहे हैं, लेकिन अब तक कोई ठोस समाधान नहीं निकाला गया है। इसी के चलते 15 से 31 जनवरी तक गेट मीटिंगों के माध्यम से जनजागरण अभियान चलाया जा रहा है। उन्होंने बताया कि सात फरवरी को जनपद स्तर पर धरना-प्रदर्शन किया जाएगा, जिसके बाद जिलाधिकारी के माध्यम से मुख्यमंत्री को ज्ञापन भेजा जाएगा। वह...