शाहजहांपुर, दिसम्बर 17 -- जिला कबड्डी एसोसिएशन की ओर से आयोजित स्व. जीएल कनौजिया पूर्व सांसद मेमोरियल 52वीं सीनियर महिला राज्य कबड्डी चैंपियनशिप का शुभारंभ खिरनीबाग स्थित राजकीय इंटर कॉलेज के खेल मैदान में हुआ। दो दिवसीय इस राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में उत्तर प्रदेश पुलिस टीम सहित प्रदेश की कुल 13 टीमें प्रतिभाग कर रही हैं। उद्घाटन मुकाबलों में रोमांचक खेल देखने को मिला, जिसमें तीन टीमों ने दमदार जीत दर्ज की। प्रतियोगिता के पहले दिन खेले गए लीग मैचों में कानपुर ने शाहजहांपुर को 33-15 अंकों से हराया। वहीं गौतम बुद्ध नगर की टीम ने हापुड़ को 30-6 के बड़े अंतर से पराजित किया। तीसरे मुकाबले में गाजियाबाद ने उन्नाव को 37-11 अंकों से शिकस्त दी। खिलाड़ियों के आक्रामक रेड और मजबूत डिफेंस ने दर्शकों को खूब रोमांचित किया। प्रतियोगिता का उद्घाटन एसपी ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.