चक्रधरपुर, फरवरी 19 -- चक्रधरपुर। राज्य आवास कर्मी संघ द्वारा लिए गए निर्णय के आलोक में जिला मुख्यालय में जिला भर में कार्यरत कर्मियों एवं पदाधिकारियों द्वारा अपनी मांगों के प्रति विभागीय लापरवाही को देखते हुए विरोध स्वरूप काला बिल्ला लगाकर कार्य किया। बताते चलें कि आवास कर्मियों द्वारा अपनी मांगों को लेकर 16 फरवरी से काला बिल्ला लगाकर कार्य कर रहे थे। सभी कर्मियों ने अपनी मांगों को लेकर कार्यरत कर्मियों व पदाधिकारियों द्वारा काला बिल्ला लगाकर काम किया। जिला समन्वयक प्रधानमंत्री आवास योजना ग्रामीण सरफराज आलम, अनामिका कुमारी, साधना गुप्ता, रणधीर कुमार, रघुराम रवि आदि शामिल थे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...