लखीमपुरखीरी, फरवरी 6 -- राज्य आयुक्त दिव्यांग जन उत्तर प्रदेश प्रो. हिमांशु शेखर झा ने गुरुवार को विकास भवन सभागार में मोबाइल कोर्ट लगाकर दिव्यांगों की सुनवाई की। राज्य आयुक्त के आने की खबर पाकर तमाम दिव्यांग पहुंच गए। रजिस्ट्रेशन के बाद एक-एक कर उनकी समस्याओं को सुना गया। साथ ही निस्तारण पर फोकस रहा। उनको पता चला कि श्रवण बाधित प्रमाणपत्र जारी करने में लापरवाही हुई है इस पर सीएमओ को जांच का आदेश दिया। दिव्यांगों की समस्या के निस्तारण के लिए सम्बंधित विभाग के अफसर को मौके पर बुलाकर निस्तारण का निर्देश दिया। सुबह दस बजे से शुरू हुई राज्य आयुक्त की मोबाइल कोर्ट में समस्याएं बताने के लिए भारी संख्या में दिव्यांग पहुंचे। कुछ दिव्यांगों ने अंत्योदय राशन कार्ड जारी करने की मांग की। तो कुछ ने मोटराइज्ड ट्राईसाइकिल की मांग की। सभी की समस्याएं सुन...