रुडकी, फरवरी 5 -- रुड़की, संवाददाता। उत्तराखंड क्रांति दल के केंद्रीय अध्यक्ष सुरेंद्र कुकरेती ने कहा कि उत्तराखंड राज्य क्रांतिकारी शहीदों के बलिदान से बना है, लेकिन राज्य गठन के बाद सरकारें उन उद्देश्यों और सपनों पर खरी नहीं उतर सकीं जिनके लिए आंदोलन किए गए थे। उन्होंने आरोप लगाया कि सत्ता बचाने के लिए राज्य के संसाधनों का दोहन किया गया। इसके चलते जल, जंगल, जमीन, रोजगार, स्वास्थ्य और पहाड़ों से पलायन जैसे मुद्दे आज भी जस के तस बने हुए हैं। उन्होंने एक होटल में पत्रकारों से बातचीत में भाजपा और कांग्रेस दोनों दलों पर लोगों की भावनाओं से खेलने का आरोप लगाया। कहा कि राज्य में भ्रष्टाचार चरम पर है और सत्ता के लिए लोगों को आपस में लड़ाया जा रहा है। साथ ही महिलाओं पर अत्याचार करने वालों को बचाने के प्रयास भी किए जा रहे हैं।
हिंदी हिन्दुस्तान ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.