नैनीताल, जुलाई 17 -- नैनीताल। राज्य आंदोलनकारी व उक्रांद के वरिष्ठ कार्यकर्ता 63 वर्षीय असीम बक्श के निधन से राज्य आंदोलन से जुड़े लोगों में शोक की लहर है। वे राज्य निर्माण आंदोलन के सक्रिय सिपाही रहे और बाद में पार्टी के टिकट पर पालिका के सभासद बने। जनसेवा में उनकी गहरी रुचि थी, खासकर अस्पताल आने वाले जरूरतमंद लोगों की मदद में वे हमेशा आगे रहते थे। नैनीताल की संस्कृति, बोली और परंपराओं के जानकार असीम सामाजिक व राजनीतिक चर्चाओं में विशेष रुचि रखते थे। उनके निधन से पार्टी और समाज को गहरा नुकसान हुआ है। उत्तराखंड क्रांति दल के वरिष्ठ कार्यकर्ता पूर्व विधायक नारायण सिंह जंतवाल की ओर से उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की गई है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.