रुद्रपुर, जुलाई 7 -- किच्छा। उत्तराखंड राज्य आंदोलनकारी उमेश शर्मा का निधन हो गया। वह पिछले काफी समय से किडनी की समस्या से ग्रसित थे। रविवार रात उन्होंने रुद्रपुर के एक प्राइवेट अस्पताल में अंतिम सांस ली। उनके निधन पर क्षेत्रवासियों ने शोक जताया है। 55 वर्षीय उमेश शर्मा पंत कॉलोनी में अपने परिवार के साथ रहते थे। उनके परिवार में उनकी पत्नी और दो पुत्रियां हैं। वह नगर के राजकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय के कार्यालय में कार्यरत थे। उमेश शर्मा ने उत्तराखंड राज्य आंदोलन में बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया था। किडनी की समस्या से ग्रसित होने के बाद उनका उपचार चल रहा था। सोमवार को उत्तराखंड राज्य आंदोलनकारियों ने बैठक कर उमेश शर्मा के निधन पर शोक जताया। सोमवार को रानीबाग के चित्रशिला घाट पर उनका अंतिम संस्कार किया गया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटी...