हल्द्वानी, फरवरी 5 -- हल्द्वानी, मुख्य संवाददाता। चिह्नित राज्य आंदोलनकारी संयुक्त समिति ने गुरुवार को काठगोदाम सर्किट हाउस में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी को ज्ञापन सौंपा। जिला अध्यक्ष राजेंद्र सिंह बिष्ट के नेतृत्व में मुख्यमंत्री धामी से मिलने पहुंचे समिति पदाधिकारियों ने कहा कि राज्य आंदोलनकारियों के लिए हाउस टैक्स माफ करने की पूर्व घोषित योजना अब तक लागू नहीं हो सकी है, जिससे आंदोलनकारियों में निराशा है। प्रतिनिधिमंडल ने इस घोषणा को तत्काल प्रभाव से लागू करने की अपील की। बिष्ट ने बताया कि राज्य आंदोलनकारियों को बढ़ी हुई पेंशन का लाभ भी अभी तक जमीन पर नहीं उतर पाया है, जबकि इसकी घोषणा काफी पहले की जा चुकी है। उन्होंने कहा कि अनेक आंदोलनकारी आर्थिक कठिनाइयों से जूझ रहे हैं, इसलिए दोनों मांगों पर शीघ्र निर्णय आवश्यक है। मुख्यमंत्री ने प...