चम्पावत, मार्च 19 -- राज्य आंदोलनकारी नाथ लाल साह के निधन पर शोक जताया। राज्य आंदोलनकारी गणेश पुनेठा ने कहा कि स्व.नाथ लाल साह की राज्य आंदोलन में बड़ी भूमिका रही। कहा कि वह हमेशा जल जंगल और जमीन के लिए लड़ते रहे। उनके निधन पर काशी सिंह ऐरी, चंद्रशेखर कापड़ी, राजेंद्र पुनेठा, नवीन मुरारी, केडी सुतेडी, बृजेश माहरा, ईश्वर सिंह धौनी,चतुर सिंह मेहता, भास्कर मुरारी,आंनद मुरारी, शिवराज सिंह, सोनू सिंह ने शोक जताया है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...