देहरादून, दिसम्बर 9 -- देहरादून, वरिष्ठ संवाददाता। उत्तराखंड राज्य आंदोलनकारी मंच ने राज्य स्थापना दिवस की गई घोषणा की समीक्षा की। दर्शनलाल चौक के समीप मंगलवार को मंच की बैठक आयोजित की गई। प्रदेश अध्यक्ष जगमोहन सिंह नेगी, महासचिव रामलाल खंडूड़ी ने कहा कि लगातार राज्य आंदोलनकारियों की उपेक्षा अब बर्दाश्त नहीं होंगी, क्योंकि ना 10% क्षैतिज आरक्षण का लाभ सभी राज्य आंदोलनकारियों को मिल रहा हैं, ना ही वर्षों से लंबित चिन्हीकरण के मामलों का निस्तारण किया जा रहा हैं। शहीदों के परिजन और आश्रित अपने बच्चों की सुविधा के लिए आरक्षण और पेंशन का लाभ नहीं लें पा रहें हैं। यदि शीघ्र घोषणाओं का शासनादेश जारी नहीं किया जाता तों शीघ्र बड़ी बैठक बुलाकर अगली रणनीति तय की जाएगी। प्रदेश प्रवक्ता प्रदीप कुकरेती ने कहा कि 13 दिसंबर को लगातार बिगड़ती हुई स्वास्थ्य व...