चम्पावत, फरवरी 24 -- चम्पावत। कैबिनेट मंत्री प्रेम चंद्र अग्रवाल के बयान पर ऐतराज जताते हुए उत्तराखंड राज्य आंदोलनकारियों ने प्रदर्शन किया। चम्पावत मुख्यालय में आंदोलनकारियों ने कहा कि मंत्री की टिप्पणी से उत्तराखंड के आम लोग आहत हैं। मंत्री से माफी मांगने की मांग की गई, साथ ही ऐसा नहीं करने पर मंत्री को बर्खास्त करने की मांग की गई। आंदोलनकारियों ने कैबिनेट मंत्री प्रेम चंद्र अग्रवाल के बयान को राज्य और राज्य आंदोलन की मूल भावना का अपमान बताया। कहा कि मंत्री का विधानसभा में शुक्रवार को दिया बयान घनघोर आपत्तिजनक है। मंत्री को पद से हटाने की भी मांग की गई। गांधी चौक पर प्रदर्शन करने वालों में राज्य आंदोलनकारी मंदीप ढेक, बसंत सिंह तड़ागी, दयाकिशन पांडेय, कमलदीप तिवारी, ललित गोस्वामी आदि शामिल रहे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस क...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.