कानपुर, फरवरी 20 -- कानपुर। उत्तर प्रदेश बैडमिंटन संघ (यूपीबीए) की ओर से हुई राज्य अंपायर परीक्षा 2025-26 में कानपुर के अभ्यर्थियों का दबदबा रहा। 21 उत्तीर्ण उम्मीदवारों में से चार अभ्यर्थी कानपुर के हैं। इसमें अन्य जिलों से 17 अभ्यर्थियों ने सफलता प्राप्त की है। कानपुर से प्रिया द्विवेदी, प्राची वर्मा, आशीष कुमार राजपूत और सोहित कुमार ने राज्य अंपायर परीक्षा उत्तीर्ण की है। इन सभी का नाम यूपीबीए की ओर से जारी फरवरी 2026 की आधिकारिक सूची में शामिल किया गया है। कानपुर बैडमिंटन संघ के पदाधिकारियों ने इस उपलब्धि को शहर के लिए गर्व का विषय बताया। चेयरमैन मनोज पांडे, अध्यक्ष डॉ. एके अग्रवाल, पैट्रन अरुण पाठक (एमएलसी), उपाध्यक्ष डॉ. मनीषा अग्रवाल, धीरेंद्र सिंह, वाइस चेयरमैन महीप सक्सेना, डीपी सिंह, सौरभ श्रीवास्तव व आशुतोष सत्यम झा आदि ने बधाई...