कोडरमा, दिसम्बर 5 -- कोडरमा, वरीय संवाददाता। राज्य अंधापन निवारण समिति की टीम शुक्रवार को सदर अस्पताल, कोडरमा पहुंची। इस दौरान जिले के सदर अस्पताल में चल रहे मोतियाबिंद के निशुल्क ऑपरेशन समेत अन्य सुविधाओं की जानकारी ली। यह दौरान पूर्व से प्रस्तावित था। टीम में शामिल डॉक्टरों ने कहा कि सदर अस्पताल कोडरमा में गुरुवार की रात कुल 40 मरीजों का मोतियाबिंद का ऑपरेशन किया गया। इसके अलावा शुक्रवार को कुल 25 मरीजों का मोतियाबिंद का ऑपरेशन हुआ। सदर अस्पताल पहुंची टीम ने यहां की व्यवस्था पर कहा कि सदर अस्पताल में सारी सुविधाएं मौजूद हैं। जांच टीम ने कहा कि सदर अस्पताल को निर्देश दिया गया है कि सप्ताह में दो दिन सोमवार और शुक्रवार को सदर अस्पताल में शिविर लगाकर मोतियाबिंद का ऑपरेशन किया जाए। स्कूलों में अंधापन निवारण समिति के तहत होनेवाली बच्चों की आ...