लखनऊ, अगस्त 16 -- लखनऊ। जीएसटी को लेकर पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने सोशल मीडिया एक्स पर लिखा। उन्होंने 'एक्स पर लिखा कि जीएसटी का सबसे बड़ा सुधार ये है कि वो प्रैक्टिकल और पॉज़िटिव एप्रोच रखे। व्यापारियों का शोषण न करे,काग़ज़ी कार्रवाई का डर न दिखाया जाए। जो राज्य जिस अनुपात में अपना योगदान दे रहा हो,उसे उसी अनुपात में अथवा उसकी बुनियादी जरूरतों को देखते हुए विकास के लिए अतिरिक्त हिस्सा भी उसे दिया जाए। अंत में उन्होंने लिखा कि राज्यों के साथ 'राजस्व न्याय किया जाए। अखिलेश ने अवंतीबाई को याद किया लखनऊ। सपा अध्यक्ष व पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने शनिवार को वीरांगना रानी अवंतीबाई लोधी की जयंती पर उन्हें नमन किया। उन्होंने उनकी प्रतिमा पर माल्यापर्ण भी किया। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष व डिप्टी सीएम ने अवंतीबाई को नमन किया लखनऊ, विशेष संवादद...