रांची, जनवरी 22 -- रांची, वरीय संवाददाता। रांची विश्वविद्यालय के इंस्टीट्यूट ऑफ मैनेजमेंट स्टडीज द्वारा गुरुवार को एक राज्यस्तरीय सेमिनार का आयोजन किया गया। उद्देश्य व्यवहारिक वित्त, निर्णय-निर्माण और प्रबंधन से जुड़े मनोवैज्ञानिक एवं व्यवहारिक पहलुओं पर अकादमिक विमर्श को बढ़ावा देना था। इस दौरान विभिन्न समसामयिक विषयों पर शोध पत्र प्रस्तुत किए गए। संस्थान की ओर से जानकारी दी गई कि चयनित शोध पत्रों को आईएसबीएन नंबर के साथ पुस्तक रूप में प्रकाशित किया जाएगा। कार्यक्रम में मुख्य रूप से उपस्थित रांची विश्वविद्यालय के कुलपति डॉ. डीके सिंह ने अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के निर्णयों का उदाहरण देते हुए बताया कि किस प्रकार एक प्रभावी निर्णय पूरी अर्थव्यवस्था पर गहरा प्रभाव डालता है। उन्होंने छात्रों को प्रबंधन की बारीकियों, सही निर्णय लेने क...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.