हजारीबाग, जनवरी 29 -- विष्णुगढ़, प्रतिनिधि। सेवानिवृत सहायक अध्यापक संघ द्वारा राज्यस्तरीय सम्मेलन का आयोजन बरकट्ठा स्थित सूर्यकुंठ परिसर के निकट किया गया। इसमें कई जिलों के सेवानिवृत सहायक अध्यापक शामिल हुए। इसकी अध्यक्षता प्रदेश अध्यक्ष तापेश्वर प्रसाद बर्मन तथा संचालन कोषाध्यक्ष कोकिल महतो ने किया। सम्मेलन में सेवानिवृत सहायक अध्यापकों ने अपनी बातें रखी। कहा कि सहायक अध्यापकों ने अपने जीवन को मामूली मानदेय पर सरकार के शैक्षणिक एवं गैर शैक्षणिक कार्यों में समर्पित कर दिया। अब सेवानिवृति के बाद सहायक अध्यापक फांकाकशी का जीवन जीने को मजबूर हैं। उनकी व्यथा को कोई सुनने वाला नहीं है। सेवानिवृति के बाद सरकार द्वारा सहायक अध्यापकों के लिए कोई योजना नहीं है। न तो सेवानिवृति लाभ मिल पाया है और न पेंशन हीं दिया जा रहा है। इससे जीवनयापन पर भी संकट...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.