कोडरमा, जुलाई 3 -- कोडरमा, वरीय संवाददाता। महिला बाल विकास एवं सामाजिक सुरक्षा विभाग द्वारा चार जुलाई को क्षेत्रीय प्रशिक्षण केंद्र, धुर्वा (रांची) में आयोजित होने वाले राज्य स्तरीय व्यंजन प्रतियोगिता में कोडरमा जिले की भागीदारी सुनिश्चित हुई है। आंगनबाड़ी केंद्र चिगलाबर हरिजन टोला की सेविका रेखा कुमारी एवं सहायिका सुनीता देवी को इस राज्य स्तरीय प्रतियोगिता के लिए चयनित किया गया है। इन दोनों ने पोषण पखवाड़ा कार्यक्रम के तहत 18 अप्रैल 2025 को आयोजित जिला स्तरीय व्यंजन प्रतियोगिता में प्रथम स्थान प्राप्त कर यह उपलब्धि हासिल की थी। राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में स्थानीय स्तर पर उपलब्ध मोटे अनाज एवं अन्य पोषक तत्वों से तैयार दो व्यंजन नमूनों के साथ प्रदर्शन किया जाएगा। इस प्रतियोगिता के माध्यम से चयनित प्रतिभागी अपने पाक कौशल का राज्य स्तर पर प...