बिहारशरीफ, दिसम्बर 10 -- राज्यस्तरीय विद्यालय बालक हॉकी में पटना चैम्पियन फाइनल में भोजपुर को 4-1 से दी करारी शिकस्त राजगीर खेल परिसर में अंडर-17 वर्ग का खेला गया फाइनल फोटो : हॉकी01-विजेता पटना की टीम को पुरस्कृत करते खेल अकादमी के उप निदेशक मिथलेश कुमार सिंह व अन्य। हॉकी02-राजगीर खेल अकादमी में बुधवार को फाइनल में खेलती पटना और भोजपुर की टीम। राजगीर, निज संवाददाता। बिहार खेल अकादमी के हॉकी ग्राउंड पर आयोजित चार दिवसीय राज्यस्तरीय विद्यालय बालक हॉकी प्रतियोगिता का समापन बुधवार को हो गया। अंतिम दिन अंडर-17 वर्ग के फाइनल में पटना और मधेपुरा के बीच मुकाबला हुआ। पटना ने मधेपुरा को 4-1 से करारी शिकस्त देकर चैम्पियन का खिताब हासिल किया। तीसरे स्थान के लिए खेले गये मुकाबले में बेगूसराय ने समस्तीपुर को 1-0 से हरा दिया। बेगूसराय के सुधांशु ने मैद...