भागलपुर, जनवरी 4 -- भागलपुर। राज्य शिक्षा शोध एवं प्रशिक्षण परिषद, पटना के द्वारा 53वें राज्य स्तरीय बाल वैज्ञानिक प्रदर्शनी 2025-26 का सेमिनार एवं विज्ञान प्रदर्शनी का आयोजन पांच एवं छह जनवरी को महेंद्रू, पटना में होगा। प्रदर्शनी के लिए भागलपुर के दो बाल वैज्ञानिकों का चयन हुआ है। बाल वैज्ञानिकों में आनंदराम ढांढानिया सरस्वती विद्या मंदिर के रैना कौशिक व हाई स्कूल सबौर के अभिनव कुमार हैं। रविवार को दोनों प्रतिभागी अपने मार्गदर्शन शिक्षक के साथ पटना रवाना हुए।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...