भागलपुर, दिसम्बर 31 -- भागलपुर, मुख्य संवाददाता। कला एवं संस्कृति विभाग द्वारा आयोजित राज्यस्तरीय युवा महोत्सव में भागलपुर की विजेता कलाकारों के उत्कृष्ट प्रदर्शन के बाद मंगलवार को हुई जिला वापसी पर अंग संस्कृति भवन, भागलपुर संग्रहालय में जोरदार सम्मान किया गया। बता दें कि भागलपुर से कुल 31 कलाकारों की युवा टोली मधुबनी में अपनी प्रस्तुति देने गई थी। उसमें से दो विधाओं में पुरस्कार प्राप्त कर जिले का मान बढ़ाया है। सभी प्रतिभागियों को जिला कला एवं संस्कृति पदाधिकारी अंकित रंजन ने सहभागिता प्रमाण पत्र, डायरी तथा कलम देकर सम्मानित किया। सभी प्रतिभागियों ने अपने अनुभव साझा किए। दल प्रमुख के रूप में राजेश कुमार और ट्विंकल कुमारी को भी विशेष रूप से सम्मानित किया गया। मंगलवार को आयोजित कार्यक्रम में युवा कवियों का जमघट भी लगा। अंगिका काव्य पाठ के...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.