सीतामढ़ी, दिसम्बर 15 -- सीतामढ़ी। राज्यस्तरीय यूथ जूनियर व सिनियर भारोत्तोलन खेल प्रतियोगिता में जिले दो दर्जन भारोत्तोलन खिलाड़ी भाग लेंगे। राज्यस्तरीय भारोत्तोलन खेल प्रतियोगिता 19 से 22 दिसंबर तक जहानाबाद में निर्धारित है। जिला भारोत्तोलन संघ ने चयनित खिलाड़ियों को कोच के साथ जहानाबाद भेजने की सभी आवश्यक तैयारी पूरी कर ली है। जिला भारोत्तोलन संघ के अध्यक्ष अतुल कुमार व सचिव सतीश कुमार ने बताया कि जिले की 18 दिसंबर को सुबह जहानाबाद के लिए ट्रेन से रवाना होगी। उन्होंने बताया कि सीतामढ़ी टीम पूरे जोश के साथ राज्यस्तरीय भारोत्तोलन प्रतियोगिता में भाग लेकर जिले का नाम रोशन करेगी।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...