मऊ, मार्च 10 -- पूराघाट। कोपागंज ब्लाक क्षेत्र के कोपाकोहना निवासी यशराज पुत्र डा.मधुसूदन सिंह का चयन 15 वर्ष से कम आयु वर्ग में राज्य स्तरीय बैडमिंटन खेल प्रतियोगिता के लिए हुआ है। जैसे ही इसकी जमकारी परिजनों और क्षेत्रवासियों को हुई तो सभी खुशी मनाने लगे। यशराज सिंह गोंडा स्थित नारायण पब्लिक स्कूल में कक्षा सात का छात्र है। प्रयागराज स्थित आमिताभ बच्चन स्पोर्ट्स काम्प्लेक्स म्योहल में खिलाड़ियों के चयन के लिए ट्रायल खेल निदेशालय उत्तर प्रदेश के तत्वावधान में आयोजित किया गया। आयोजित ट्रायल प्रतियोगिता में यशराज का चयन राज्य बैडमिंटन प्रतियोगिता में हुआ। आगामी 2-3 अप्रैल को प्रयागराज में होने वाली राज्य स्तरीय बैडमिंटन 15 वर्ष से कम आयु प्रतियोगिता में यशराज प्रतिभाग करेंगे। यशराज के पिता ने बताया कि बचपन से ही उसका बैडमिंटन के प्रति काफी ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.