बांका, दिसम्बर 15 -- बांका, नगर प्रतिनिधि। रविवार को जिला शिक्षा प्रशिक्षण संस्थान( डायट) मे चल रहे दो दिवसीय क्षेत्रीय बाल विज्ञान शोध कार्यक्रम 2025 का भव्यता के साथ समापन किया गया। समापन समारोह मे मुख्य अतिथि के रूप में मधेपुरा विश्वविद्यालय के पूर्व कुलपति डॉ. फारूक अली रहे। ज्ञात हो कि, इस कार्यक्रम में मेजबानी कर रहे बांका जिला के अलावा दक्षिण बिहार के भागलपुर, मुंगेर, जमुई, बेगूसराय, कटिहार, शेखपुरा, खगड़िया व लखीसराय जैसे जिलों के छात्र छात्राओं ने भाग लिया। जिसमें खाद्य सुरक्षा एवं पर्यावरणीय स्वास्थ्य के लिए प्राकृतिक संसाधन प्रबंधन को मुख्य विषय निर्धारित किया गया था। जिसपर बाल वैज्ञानिकों ने अपना प्रस्तुतिकरण दिया। जिसमें आमंत्रित जिलों के विभिन्न विद्यालयों के 12 छात्र-छात्राओं को राज्य स्तरीय प्रतियोगिता के लिए चयनित किया गया...