बेगुसराय, अगस्त 7 -- बेगूसराय/तेघड़ा, हिटी। बिहार राज्य खेल प्राधिकरण, खेल विभाग तथा जिला प्रशासन बेगूसराय की ओर से राज्य स्तरीय सुब्रतो मुखर्जी फुटबॉल खेल प्रतियोगिता 2025 अंडर 17 बालक वर्ग का मैच यमुना भगत स्टेडियम तेघड़ा बेगूसराय में चल रहा है। दूसरे दिन गुरुवार को सारण और भागलपुर के बीच पहला मैच खेला गया। भागलपुर ने सारण को 2-0 से हराया। भागलपुर की ओर से अनुराग ने 2 गोल दागे। सारण की टीम कोई गोल नहीं कर पाई। दूसरा मैच दरभंगा और नालंदा के बीच खेला गया। दरभंगा ने 3-1 से नालंदा को हराया। दरभंगा की ओर से अनुज मिश्रा ने 1, सूर्या आनंद ने 1 और केशव मिश्रा ने 1 गोल किया। नालंदा की टीम मात्र 1 गोल कर पाई। अपनी टीम की ओर से प्रीतम राज गुप्ता ने 1 गोल दागे। तीसरा मैच बेगूसराय और सुपौल के बीच खेला गया। बेगूसराय ने एक तरफा मुकाबले में सुपौल को 7-...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.