उन्नाव, फरवरी 1 -- उन्नाव। राज्य स्तरीय सीनियर महिला क्रिकेट प्रतियोगिता में उन्नाव की टीम को जालौन ने छह विकेट से हरा दिया। जिला क्रिकेट एसोसिएशन जालौन की ओर से उरई में आयोजित राज्यस्तरीय सीनियर महिला क्रिकेट प्रतियोगिता में जालौन व उन्नाव की टीमों के बीच मैच खेला गया। टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी उन्नाव की टीम निर्धारित 20 ओवर के मैच में नौ विकेट खोकर 93 रन बनाएं। जिसमें सेजल यादव ने 39 रन बनाएं। लक्ष्य का पीछा करने उतरी जालौन की टीम 13 ओवरों मे 4 विकेट खोकर 94 रन बना लिए और मैच 6 विकेट से जीत लिया। जिला क्रिकेट एसोसिएशन के महामंत्री पीके मिश्रा ने बताया कि सोमवार को उन्नाव की टीम का दूसरा मैच फिरोजाबाद की टीम से होगा।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.