रांची, जून 5 -- खूंटी, संवाददाता। झारखंड राज्य स्तरीय सब जूनियर एवं बालक जूनियर प्रतियोगिता में हिस्सा लेने के लिए खूंटी जिला टीम का चयन शनिवार को बिरसा कॉलेज परिसर स्थित हॉकी मैदान में होगा। यह जानकारी हॉकी खूंटी के सचिव दशरथ महतो ने दी। उन्होंने बताया कि जमशेदपुर में आयोजित होने वाले झारखंड राज्य स्तरीय सब जूनियर प्रतियोगिता में हिस्सा लेने के लिए इच्छुक प्रतिभागी जिनकी जन्म 2009 या उसके बाद हुआ है और जूनियर बालक प्रतियोगिता के लिए 2006 या उसके बाद जन्म लेने वाले खिलाड़ी हिस्सा ले सकेंगे। उन्होंने बताया कि चैन प्रतियोगिता में हिस्सा लेने वाले खिलाड़ी आधार कार्ड जन्म प्रमाण पत्र और खूंटी जिला का स्थानीय निवासी प्रमाण पत्र लेकर सात जून को सुबह 8 बजे बिरसा कॉलेज हॉकी मैदान पहुंचे। चयनित खिलाड़ी जमशेदपुर में आयोजित होने वाले झारखंड राज्य स्तर...