दरभंगा, जुलाई 30 -- दरभंगा। जिला खेल पदाधिकारी परिमल के नेतृत्व में मंगलवार को 64वां सुब्रतो मुखर्जी कप फुटबॉल अंडर-15 बालक एवं अंडर-17 बालक-बालिका प्रतियोगिता का आयोजन नेहरू स्टेडियम में हुआ। यह प्रतियोगिता खेल विभाग एवं बिहार राज्य खेल प्राधिकरण की ओर से हो रही है।? राज्य स्तरीय अंडर-15 बालक का आयोजन राजगीर (नालंदा) में आगामी चार से आठ अगस्त तक कराई जाएगी। इसमें दरभंगा जिले की विजेता टीम जीडी गोयनका जिले का प्रतिनिधित्व करेगी। अंडर-17 बालक वर्ग की राज्य स्तरीय प्रतियोगिता चार से नौ अगस्त तक बेगूसराय में होगी। इसमें दरभंगा के विजेता प्लस टू उच्च विद्यालय हरिहरपुर दरभंगा जिले का प्रतिनिधित्व करेगी। अंडर- 15 बालक वर्ग में एक ही टीम उपस्थित होने के कारण जीडी गोयनका को विजेता घोषित किया गया। अंडर- 17 बालक वर्ग में दो टीमें उपस्थित हुई। उच्च ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.