सीतामढ़ी, जनवरी 12 -- सीतामढ़ी। जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थान (डायट) डुमरा में सोमवार को राज्य शिक्षा शोध एवं प्रशिक्षण परिषद, पटना के तत्वावधान में राज्य स्तरीय परख (2024) रिपोर्ट प्रसार कार्यशाला शुरु हुई। इसका उद्घाटन डायट की प्राचार्य कुमारी अर्चना, कार्यशाला के साधनसेवी सेंट्रल स्क्वायर फाउंडेशन के तारेन्द्र किशोर, अध्यापक शिक्षा महाविद्यालय के डॉ. ज्ञान रेजन गंगेश व अनिल कुमार गुप्ता समेत व्याख्याताओं ने संयुक्त रुप से दीप प्रज्ज्वलित कर किया। कार्यक्रम की अध्यक्षता कर रहे प्राचार्य श्रीमति अर्चना ने बताया कि 14 जनवरी तक तीन दिवसीय कार्यशाला संचालित होगी। इसमें साधनसेवियों द्वारा क्रमश: फाउंडेशनल स्टेज, पीपरेटरी स्टेज एवं मिडिल स्टेज के शिक्षकों के लिए कार्यशाला में आवश्यक जानकारी दी जाएगी।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीड...