मुजफ्फरपुर, फरवरी 20 -- मुजफ्फरपुर, वसं। रूपनगिरि उच्च विद्यालय देवरिया, पारु के दिव्यांग छात्र अमित कुमार ने खेल विभाग, बिहार द्वारा पटना में आयोजित राज्यस्तरीय दिव्यांग खेल प्रतियोगिता में व्हीलचेयर एफ 56 जूनियर वर्ग में शॉटपुट व डिसकस-थ्रो इवेंट में स्वर्ण पदक जीता है। विद्यालय के शारीरिक शिक्षक कुंदन राज ने कहा कि सरकारी विद्यालयों में प्रतिभाओं की कमी नहीं है। प्रधानाध्यापक अखिलेश कुमार समेत अन्य शिक्षकों ने अमित को बधाई दी है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...