कोडरमा, अगस्त 18 -- कोडरमा, हमारे प्रतिनिधि। लाराबाद स्थित आरपी मोदी इंटरनेशनल स्कूल में रविवार से राज्य स्तरीय ताइक्वांडो प्रतियोगिता का शुभारंभ हुआ। इस प्रतियोगिता में लगभग 700 खिलाड़ी विभिन्न जिलों से भाग ले रहे हैं। कार्यक्रम का उद्घाटन मुख्य अतिथि सौमित्र शुक्ला, जिला वन विभाग अधिकारी तथा विशिष्ट अतिथि संजय कुमार शर्मा, महासचिव, झारखंड ताइक्वांडो एसोसिएशन ने दीप प्रज्वलित कर किया। इससे पूर्व मुख्यमंत्री स्व. शिबू सोरेन के चित्र पर श्रद्धांजलि अर्पित की गई। इस प्रतियोगिता में रांची, जमशेदपुर, गिरिडीह, खूंटी, सरायकेला-खरसावां, धनबाद, बोकारो, देवघर, कोडरमा, हजारीबाग, रामगढ़, जामताड़ा, लोहरदगा, दुमका सहित कई जिलों के खिलाड़ी भाग ले रहे हैं। अध्यक्ष अशोक कुमार ने खिलाड़ियों का स्वागत करते हुए कहा कि ताइक्वांडो से आत्मविश्वास, संयम और एकाग...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.