बेगुसराय, फरवरी 14 -- बीहट, निज संवाददाता। लोहिया स्वच्छ बिहार अभियान की राज्यस्तरीय टीम शुक्रवार को बरौनी के सिमरिया एक पंचायत स्थित अपशिष्ट प्रसंस्करण इकाई (डब्ल्यूपीयू) क भ्रमण कर अपशिष्ट प्रबंधन के बारे जानकारी प्राप्त की। टीम के सदस्यों ने स्वाच्छताकर्मियों को अपशिष्ट प्रबंधन के तरीके भी साझा किया। लोहिया स्वच्छ बिहार अभियान के जिला सलाहकार आफताब आलम ने पंचायत में संचालित लोहिया स्वच्छ बिहार अभियान के विभिन्न घटकों, ठोस एवं तरल अपशिष्ट प्रबंधन की व्यवस्था तथा स्वच्छता के क्षेत्र में पंचायत के द्वारा किये जा रहे नवाचारों की विस्तृत जानकारी राज्यस्तरीय टीम को दी। स्वच्छता पर्यवेक्षक कृष्ण मुरारी ने वेस्ट प्रोसेसिंग यूनिट की कार्यप्रणाली, कचरे के पृथक्करण, संग्रहण, प्रसंस्करण एवं रखरखाव के साथ साथ गीले कचरे से तैयार होने वाले जैविक खाद ...